फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिली रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकास खंड के दूरस्थ इलाकों में तीन माह से रसोईगैस न मिलने से लोग खासे परेशान हैं। जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने विभाग पर ग्रामीण क्षेत्रों को रसोईगैस वितरण में प्राथमिकता न देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


विकासखंड के बारमो, बथोली, सिराड़, दौबांस, कुनकटिया, मुढ़ावे, धूर्चू, गौछबंदा, गलात, डुंगरकोट, अखूली, खर्कदोली, चिराली, विनकोट, मढ़मानले, गलात, पनखोली, खूना, कुमलतानाघर, गंगासेरी, मझेड़ा, बीसाबजेड़ सिरड़, नैनीपातल गांव के लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने से भारी परेशानी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग को निर्देशित कर क्षेत्र में सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि इस संबंध में कई बार विभाग को सूचना देने पर भी क्षेत्र में सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों को सुविधाओं में प्राथमिकता न देना पलायन को बढ़ावा देना है। उन्होंने जिलाधिकारी से गैस एजेंसी द्वारा गैस आपूर्ति के समय का प्रचार-प्रसार कराने की भी मांग की है। जिलाधिकारी को बताया कि ग्रामीण इलाकों में कई परिवारों को अब भी उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं। अकेले मड़खड़ायत में ही 51 ऐसे परिवार हैं, जिनको उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित कर लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें