फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 55वीं वाहिनी एसएसबी का दबदबा, दोनों मुकाबले जीते

Tue, 09 Jun 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पांचवीं वाहिनी एसएसबी के खेल मैदान में आयोजित अंतर-वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में 55 वीं वाहिनी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। दोनों मुकाबलों में 55 वीं वाहिनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर लगातार दो जीत दर्ज कीं।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता के दो मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मैच 11 वीं वाहिनी और 55 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। इस दौरान 55 वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 215 रन बनाए। जवाब में 11 वीं वाहिनी की टीम 18 रन पर ही ऑलआउट हो गई, जिससे 55 वीं वाहिनी ने एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में पांचवीं वाहिनी और 55 वीं वाहिनी के बीच खेला गया। 55 वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांचवीं वाहिनी की टीम निर्धारित ओवरों में 127 रन ही बना सकी। इस तरह 55 वीं वाहिनी ने दूसरा मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें