फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टीजे रोड के रूपालीगाड़ तक 55 किमी सड़क लोनिवि को हस्तांतरित

Fri, 03 Jul 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग पीआईयू की ओर से टनकपुर-जौलजीबी मार्ग के पहले चरण रुपालीगाड़ तक 55 किमी हिस्से में निर्माण कार्य पूरा होते ही लोक निर्माण विभाग चंपावत डिवीजन को सड़क हस्तांतरित कर दी है। बृहस्पतिवार को सड़क मिलते ही विभाग ने बारिश में संवेदनशील हिस्सों में दो पोकलेन और तीन जेसीबी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

सामरिक महत्व वाली टीजे रोड निर्माणाधीन में प्रथम चरण में रूपालीगाड़ तक सड़क में पुल और पुलिया का निर्माण पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग पीआईयू एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि पहले चरण के सड़क को अब लोक निर्माण विभाग चंपावत को हस्तांतरित कर दी गई है। विभाग ने सड़क की देखरेख शुरू कर दी है। सड़क के कुछ बारिश के चलते संवेदनशील हैं। जहां बोल्डर और मलबा गिरने लगता है। ऐसे में विभाग ने वहां पर टीम के साथ मशीनें तैनात करा दी हैं। चरण मंदिर, खर्राटाक के पास समेत कुछ हिस्सों में बारिश में मलबा गिरने के लिए संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें