फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएस इंटर कालेज में सौंदर्यीकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कालेज एसडीएस में सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया गया है। विद्यालय के खेल शिक्षक भुवन उप्रेती और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में विद्यालय में बांज, सुरई और मोरपंखी के पौधे लगाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने प्रांगण में दूब की घास भी लगाई है।
विज्ञापन


बच्चों के खेलने के लिए आकर्षक पार्क एवं विद्यालय में बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए स्लोगन भी लिखे गए हैं। एसएमसी एवं शिक्षक अभिभावक संघ ने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों पर खुशी व्यक्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस फर्स्वाण ने बताया कि विद्यालय में नवाचारी कार्यक्रमों को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें