फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होगी लागू

Wed, 15 May 2019 11:09 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
टैक्सी चालकों को ट्रैफ्रिक की जानकारी देते थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीडीहाट के मुख्य बाजार में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए थानाध्यक्ष ने टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केसी आर्या ने बताया कि तहसील और जीआईसी रोड़ में बृहस्पतिवार से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था सख्ती से लागू कर दी जाएगी। नगर के केएमओयू स्टेशन और रोजवेज स्टेशन में खड़ी रहने वाली टैक्सियां टैक्सी स्टेंडों में खड़ी रहेंगी। केएमओयू स्टेशन के पास दोपहिया वाहनों को खड़ा किया जाएगा। वन वे ट्रैफिक का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  पुलिस ने टैक्सी संचालकों को वन-वे व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में एसआई मीनाक्षी रौतेला, महेश डंगवाल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें