फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोमवार के जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने जिला मुख्यालय के नैनीसैनी क्षेत्र के खांखर में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में 16 आवेदन आए।
विज्ञापन


मूनाकोट के बाननी गांव निवासी वंशीधर पंत ने उपखनिज के माध्यम से प्राप्त होने वाली धनराशि से गांव में विकास कार्य कराने का मामला उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी खनन को इसके लिए 15 दिन के भीतर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थल निवासी दिनेश चंद्र पाठक ने थल से कालीनाग तक पैदल मार्ग निर्माण करने, थल उद्यान नर्सरी में पौधशाला का निर्माण करने के साथ ही उसका रखरखाव करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने इस मामले में 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान रावत ने लंदन फोर्ट किले का नाम सोरगढ़ रखने का मामला उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी जनप्रतिनिधियों, इतिहासकारों और पर्यटन विकास कमेटी की बैठक कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चिमस्यानौला निवासी प्रशांत जोशी ने चिमस्यानौला में बेनाप भूमि में अवैध निर्माण कार्य को रोकने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें