पिथौरागढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से साई एक्सटेंशन सेंटर में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे 14 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बांटे गए। सीमांत जिले में बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2016 में साई एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना की गई।
विज्ञापन
सेंटर में वर्तमान में 11 बालक और तीन बालिकाएं प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट से बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत, बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग थापा ने स्पोर्ट्स किट बांटे। इस दौरान विनीता महर, लीलावती जोशी, भावना जोशी, सरोज, नेहा राठौर, बबीता खनका, जगत सिंह महरा, मनोज रावत, नीरज सौन आदि थे।