बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। राजकीय हाईस्कूल रीठारैतोली में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में पीटीए और एसएमसी की बैठक आयोजित हुई। गोकुल कठायत पीटीए अध्यक्ष, आदित्य मोहन जोशी एसएमसी अध्यक्ष चुने गए। अभिभावकों ने विद्यालय में गणित, विज्ञान के अध्यापक नहीं होने पर नाराजगी जताई।
अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार रावत ने बताया कि विषय अध्यापकों की कमी होने के बावजूद विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है, जिसके लिए विद्यालय को मेघा अलंकरण के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने पीटीए के माध्यम से व्यक्तिगत संसाधनों से विद्यालय को गणित और विज्ञान विषयों के अध्यापक तैनात करने के लिए राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यकर्ता दानसिंह राठौर का आभार जताया।
कार्यक्रम में गंभीर भंडारी, दानसिंह सामंत, महेश कठायत, देवेंद्र मोहन जोशी, गोपाल राम, नीमा देवी, सावित्री जोशी, दीपलता खनका, समरपाल सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।