फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की आबादी वाले जिले में महज सात पुरुषों ने की नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिवार नियोजन के लिए नसबंदी करने में भी महिलाएं ही आगे आती हैं। परिवार नियोजन के रूप में नसबंदी को चुनने वाले पुरुषों की तादात गिनी चुनी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ जिले में एक साल के भीतर महज सात पुरुषों ने नसबंदी कराई है।
विज्ञापन


परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिथौरागढ़ जनपद में वर्ष 2017-18 में 102 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया था। इसके विपरीत मात्र सात पुरुषों ने ही नसबंदी कराई। 1358 महिलाओं के लक्ष्य में से 834 महिलाओं ने नसबंदी कराई। स्वास्थ्य मिशन के तहत नसबंदी कराने वाले पुरुष व महिला के साथ ही प्रेरकों को भी धनराशि दी जाती है। पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को 2000 रुपये और प्रेरक को 300 रुपये मिलते हैं। जबकि महिलाओं के लिए यह धनराशि 400 रुपये और प्रेरक को 200 रुपये मिलते हैं।

प्रसव के सात दिन के अंदर नसबंदी कराने पर महिला लाभार्थी को 2200 रुपये जबकि प्रेरक को 300 रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं के बजाय नसबंदी कराने वाले पुरुषों के लिए अधिक धनराशि होने के बावजूद कम ही पुरुष नसबंदी कराने को आगे आते हैं।
विज्ञापन


11 से 24 जुलाई तक लगेंगे शिविर
पिथौरागढ़। परिवार नियोजन के लिए जनपद में 11 से 24 जुलाई तक नसबंदी शिविर लगेंगे। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डा.ऊषा गुंज्याल ने बताया कि महिला एवं पुरुष नसबंदी शिविरों का आयोजन जिला अस्पताल पिथौरागढ़, महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, सीएचसी गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला और मुनस्यारी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को शिविरों की सफलता के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें