फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने मानसून काल की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसून काल में जनपद स्तर पर प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील सड़कों का चिन्हीकरण करने, वैकल्पिक मार्ग निर्माण एवं बंद सड़कों को खोलने के लिए जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर तक माइक्रोप्लान तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने बताया कि जनपद मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे प्रभावी हैं। जनपद में पांच स्थानों बूंदी, गुंजी, गाला, धारचूला एवं मुख्यालय में एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त एक कंपनी एसडीआरएफ के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जनपद में विभिन्न चार दूरस्थ स्थानों पर चार सैटेलाइट फोन के साथ ही विभिन्न स्थानों पर डीएसपीटी फोन स्थापित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त वायरलेस कनेक्टिविटी को भी दूरस्थ क्षेत्रों तक मानसून काल में सुविधा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में धारचूला एवं मुनस्यारी तहसील के अंतर्गत 35 गांवों में आगामी मानसून काल के लिए खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी आरसी राजगुरु, एसडीएम विवेक प्रकाश, संतोष पांडेय, वैभव गुप्ता, राजकुमार पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें