फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायना बाजार को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे चायना बाजार का विरोध तेज हो गया है। व्यापार मंडल ने दो दिन के भीतर बाजार हटाने की मांग की है। ऐसा न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बाजार के विरोध में व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले रामलीला मैदान में बैठक की। संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह ने कहा कि चायना बाजार से नगर के कारोबारियों का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। चायना बाजार में अधिकतर सामान चीन का निर्मित है। व्यापार संघ पहले से ही इसका विरोध करता आया है।

उन्होंने बाजार बंद न होने पर सड़क पर जुलूस-प्रदर्शन के साथ ही तालाबंदी की चेेतावनी दी। इस दौरान संघ उपाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट, डीएस पांगती, बालक सिंह चुफाल, प्रदीप कन्याल, गणेश टोलिया, बलवंत सिंह, दया किशन कापड़ी, खुशाल धानकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें