पिथौरागढ़। आरएसएस के बाल स्वयंसेवकों ने रविवार को नगर में पथ संचलन किया। बाल स्वयंसेवकों का कारवां नगर के कई मार्गों से होकर गुजरा। इनमें 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रविवार को बाल स्वयंसेवक नया बाजार स्थित शिशु मंदिर में एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित सभा में मुख्य वक्ता दिनेश ने संघ की पृष्ठभूमि, क्रियाकलापों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही संस्कारित और अनुशासित जीवन का आह्वान किया। इस दौरान विभाग प्रचारक भगवती, जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक त्रिलोक, राजकुमार, गगन, घनश्याम, दुर्गा, उमाकांत, आयुष, गौरव, ललित आदि थे।