फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने और आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को रौबिन किसान क्लब ने प्रदर्शन किया। कहा कि अब तक चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में ज्यादातर लोगों ने इस विचार में अपनी सहमति जताई है और 50 हजार लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


रौबिन किसान क्लब सिरकुच के अध्यक्ष अनिल चंद ने कहा कि पिछले दो वर्ष से वह इस मुद्दे को लेकर हर महीने की पहली तारीख को प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण से देश में सामाजिक विषमता आ रही है। यदि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो तो देश के कई लोगों और सभी वर्गों को इसका फायदा मिलेगा।

उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 55 वर्ष करने, जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने, सरकारी कर्मचारियों और नेताओं के बच्चों को अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में शिक्षा देने की मांग उठाई है। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन में किशन राम, पवन कुमार, मोहन राम, नरेश द्विवेदी, शंकर सिंह, हरीश सिंह, मोहन चंद, भीम राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें