फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के होटल 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक के लिए पैक

Fri, 01 Dec 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल के स्वागत के लिए मुनस्यारी में इस बार भारी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से चल रही अशांति के कारण पर्यटकों का रुख उत्तराखंड की ओर ज्यादा हो रहा है। लिहाजा, मुनस्यारी के होटलों में 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। लगभग सभी होटलों में बुकिंग पूरी हो चुकी है। पर्यटकों ने जगह न मिलने की आशंका को देखते हुए इस बार पहले से ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया। मुनस्यारी में पर्यटकों की आवाजाही 25 दिसंबर क्रिसमस-डे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अच्छी बुकिंग मिलने से होटल व्यवसायी खुश हैं और उन्होंने पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था भी की है। बंगाली पर्यटकों के लिए बंगाली व्यंजनों की व्यवस्था भी की जाएगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन वर्षों में नया साल मनाने को आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। वर्ष 2015 में नया साल मनाने के लिए 2900 पर्यटक मुनस्यारी पहुंचे। 2016 में यह संख्या 5454 पहुंची थी। उम्मीद है इस बार यह संख्या 8000 का आंकड़ा पार करेगी।

होटल व्यवसायी देवेंद्र सिंह देवा का कहना है की इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में अशांति की वजह से मुनस्यारी में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि तब तक मुनस्यारी में हिमपात हो गया तो यह संख्या अधिक हो सकती है। इस बार खलियाटॉप में भी 31 दिसंबर को भारी संख्या में पर्यटक जुटेंगे। इस कारण खलियाटॉप में भी विशेष तैयारी की जा रही है। एसडीएम विवेक प्रकाश ने सभी होटल मालिकों से कहा है कि पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार करें और उनको बेहतर सुविधा देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नववर्ष के मौके पर शांति व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें