फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट बी ने कनालीछीना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग की तीन दिनी जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। सोमवार को खेले गए प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डीडीहाट बी टीम ने विकासखंड कनालीछीना को 25-11, 25-18 से हराया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अजय राठौर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप पौरी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, अन्य खर्च और आवास व्यवस्था जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा की जाएगी।

बताया कि प्रतियोगिता में डीडीहाट ए, डीडीहाट बी, कनालीछीना, मुनस्यारी, धारचूला, मूनाकोट ए, मूनाकोट बी, विण ए, विण बी और बेड़ीनाग की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पंत, गोकुल कुमार, हरीश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें