फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते के काटने से दुधारू भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट के पास थौड़ा गांव में बुधवार सुबह पागल कुत्ते के काटने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। अब तक गांव में पागल कुत्ते के काटने से 12 जानवरों की मौत हो चुकी है। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी के निर्देश पर धारचूला से पशु चिकित्सकों की टीम थौड़ा गांव पहुंची। जितने जानवरों को पागल कुत्ते ने काटा है, उन सभी को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह ऐरी ने बताया कि बुधवार सुबह थौड़ा गांव में नैन सिंह की दुधारू भैंस की भी मौत हो गई। उसे कुछ दिन पहले पागल कुत्ते ने काट दिया था। उन्होंने बताया कि पागल कुत्ते का आतंक करीब 15 दिन से चल रहा है, अब तक वह कई जानवरों को काट चुका है। पागल कुत्ते के आतंक से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें