फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में क्रिकेट से ज्यादा वालीबाल का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बापू चल बैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 1972 से यहां चल रही बापू चल बैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता में अब तक कई नामी खिलाड़ी भाग ले चुके हैं। इस साल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, साईं हास्टल रायबरेली, एसएसबी, आईटीबीपी की टीमें, उत्तराखंड पुलिस की टीमें प्रतिभाग करने के लिए अपना नामांकन करा चुकी हैं।
विज्ञापन


डीडीहाट के लोग कई वर्षों से वॉलीबाल को पसंद कर रहे हैं। डीडीहाट यूथ सोसायटी और पांगती पुस्तक भंडार की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता के प्रायोजक डीएस पांगती ने बताया कि इस प्रतियोगिता को कराने का मुख्य मकसद स्थानीय युवकों को वॉलीबाल के प्रति जागरूक करना था। 1999 तक इस प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर की टीमें प्रतिभाग करती थी। 2000 के बाद यह प्रतियोगिता राज्य स्तर की हो गई। इसमें उत्तराखंड के समस्त जिलों की टीमें प्रतिभाग करने लगी। 2005 के बाद इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी डीडीहाट आने लगे। 2007 में भारतीय वॉलीबाल टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुब्बा राव ने बीएसएफ की टीम की तरफ से यहां पर प्रतिभाग किया।

इसके अलावा ओएनजीसी की टीम के कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। प्रतियोगिता के आयोजक डीडीहाट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि विगत दस सालों से इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके बेहतरीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता को कराने के लिए उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव कमलेश काला सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें