बेड़ीनाग में चेक सौंपती कमला पंत। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए दो बुजुर्गों ने 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है। विषाड़ गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र भट्ट ने 50 हजार रुपये का चेक सौंपा हैं। उनके पुत्र युगल किशोर भट्ट ने चेक कलक्ट्रेट में संबंधित कर्मचारी को सौंपा।
उधर, बेड़ीनाग के कांडे गांव की 80 वर्षीय वृद्धा कमला पंत पत्नी स्व. पीतांबर पंत ने विधायक मीना गंगोला गंगोला और ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला को अपने आवास में बुलाकर उन्हें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पेंशन से 25-25 हजार रुपये की नकद धनराशि सौंपी।
कमला पंत ने कहा कि देश की जितनी मदद हो सकेगी वह करेंगी। इस मौके पर जिपं सदस्य नंदन बाफिला, प्रधान प्रेमा देवी, रमेश लाल वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक सैनी, दीपक मेहता, जगदीश राम, दिनेश महरा, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।