फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में 50 हजार निकासी की लिमिट

Sat, 07 Apr 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसबीआई की मुख्य शाखा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में नकदी का संकट बरकरार है। शनिवार से भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को सीमित धनराशि देनी शुरू कर दी है। नकदी की कमी से एक ग्राहक को अधिकतम 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अलबत्ता बैंक आपात परिस्थितियों में ग्राहकों को रकम बढ़ाकर देने का दावा कर रहा है। शनिवार को एसबीआई के पास मात्र तीन करोड़ रुपये ही थे। बैंक का कहना है कि ये रकम भी मात्र दो दिनों के लिए पर्याप्त है। अगले दो-तीन दिनों में नकदी नहीं आने पर हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन


एसबीआई की जिला मुख्यालय की पांचों शाखाओं में नकदी खत्म होने के कगार पर है। एसबीआई की मुख्य शाखा को अंतिम बार 14.60 करोड़ रुपये आठ मार्च को रिजर्व बैंक कानपुर से मिले। इससे पहले आगरा से 300 करोड़ रुपये जनवरी में मिले थे। इसके बाद से यहां नकदी का संकट गहराने लगा था। शुक्रवार से हालात बेकाबू हो गए। बड़े नोट खत्म होने से बैंक ने ग्राहकों को दस-दस रुपये की गड्डी देना शुरू कर दिया। शनिवार से बैंक ने एक ग्राहक को अधिकतम 50 हजार रुपया देना शुरू कर दिया है।

यह बात अलग है कि इलाज, शादी ब्याह या अन्य आपात परिस्थितियों में बैंक ग्राहकों को रकम बढ़ा कर भी दे रहा है। मुख्य शाखा के उप प्रबंधक मुन्ना गिरी का कहना है नकदी की किल्लत को देखते हुए रिजर्व बैंक से 65 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। इसके लिए एक टीम को आगरा भेजा जा रहा है। उन्होंने बुधवार तक बैंक में नकदी पहुंचने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


एसबीआई के एटीएम भी हुए खाली 
पिथौरागढ़। नकदी संकट के चलते भारतीय स्टेट बैंक के जिला मुख्यालय में लगे सातों एटीएम सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। ब्रिगेड कैंटीन, बस स्टेशन, आईटीबीपी, भड़कटिया, पुलिस लाइन में कैश खत्म हो गया है। रोकड़ अधिकारी भरत सिंह दिगारी ने बताया कि मुख्य शाखा के अंदर लगे एटीएम से जरूर रकम निकल रही थी, जबकि मुख्य शाखा के बाहर लगा एटीएम लंबे समय से खराबी के चलते बंद पड़ा है।

रकम नहीं होने से तीन दिन से बंद है एटीएम
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में भी हालात खराब हैं। यहां भी भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को अधिकतम दस हजार रुपये देने की सीमा बांध दी है। प्रबंधक गोपाल सिंह मनराल ने बताया कि वर्तमान में 38 लाख रुपये ही बचे हैं। ये रकम अगले दो-तीन दिन के लिए ही पर्याप्त हैं। नकदी संकट के चलते एसबीआई का एटीएम तीन दिनों से ठप पड़ा है। इसके अलावा ग्रामीण बैंक चार हजार और सहकारी बैंक ग्राहकों को अधिकतम दस हजार रुपये ही दे पा रहे हैं।

ग्रामीण बैंक में भरपूर है रकम 
पिथौरागढ़। एक तरफ एसबीआई में नकदी का गंभीर संकट है, वहीं सिमलगैर स्थित ग्रामीण बैंक में भरपूर मात्रा में नकदी उपलब्ध है। यहां से ग्रामीण बैंक की अन्य शाखाओं को धनराशि दी जा रही है। प्रबंधक अशोक खड़ायत ने बताया कि नगर के कई प्रमुख व्यापारियों के चालू खाते होने से बैंक में रोज बड़ी रकम जमा हो रही है। इससे यहां रकम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें