फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भय, भेदभाव के निष्पक्षता से हो चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्वक और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था करनी होगी कि बिना भय, भेदभाव के निष्पक्षता से चुनाव संपन्न हो।
विज्ञापन


मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैठक लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी जानकारी, समस्या, शिकायत के लिए जिले में डिस्ट्रिक्ट कॉट्रेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका टॉल फ्री नंबर 1950 है। इस नंबर पर किसी भी समय समस्या, शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने कहा कि अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की दुविधा न हो। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी मतदान अधिकारियों के साथ ईवीएम और वीवी पैट का प्रशिक्षण उपलब्ध देना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने तैयारियों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें