पिथौरागढ़। गवर्नमेंट पेंशनर्स आर्गनाईजेशन के जिलाध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी, महासचिव डीएस भंडारी ने मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार से मुलाकात कर पेंशन भोगियों की पेंशन संशोधित करने की मांग की।
कोषाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश वित्त अनुभाग के शासनादेश 2017 के अनुसार नवंबर 2000 से पूर्व सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश राज्य के पेंशनरों की पेंशन संशोधित की जाएगी। उत्तराखंड सरकार के शासनादेश 2018 से उत्तर प्रदेश के पेंशनरों की पेंशन संशोधित नहीं की जा सकेगी।