फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार गुलजार, पिथौरागढ़ में 12 करोड़ से अधिक का कारोबार

विज्ञापन
Dhanteras shimla
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धनतेरस पर सीमांत जिले के बाजार गुलजार रहे। जिले में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। यह पिछले साल की तुलना में करीब दो करोड़ रुपये अधिक है। पिछली बार करीब 10 करोड़ के टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, फर्नीचर, बर्तन, वाहन, पूजा और सजावट की सामग्री की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

सीमांत जिले के बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जिला मुख्यालय में लोगों का रेला उमड़ा। लोग इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, बर्तन की दुकानों का रुख करने लगे। अकेले जिला मुख्यालय में ही 400 से अधिक फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन बिके। एलईडी टीवी भी खूब बिके। होम थियेटर, डीवीडी, मोबाइल बाजार भी भरा रहा। जिलेभर में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकानों में भीड़ देखी गई। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बाद फर्नीचर, सजावटी सामान, दीपावली की सामग्री खरीद पर लोगों का जोर रहा। धनतेरस को बर्तन खरीदने का चयन है। बर्तनों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ लगी रही। जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, गणाईगंगोली, बेड़ीनाग, थल, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, नाचनी, अस्कोट, कनालीछीना, झूलाघाट, बंगापानी, देवलथल समेत तमाम बाजारों में शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बर्तन, फर्नीचर दीपावली सामग्री पटाखा आदि की करीब पांच करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।

धनतेरस पर बाजार गुलजार, पिथौरागढ़ में 12 करोड़ से अधिक का कारोबार
टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन की खरीदारी पर रहा जोर
पिछले साल की तुलना में करीब दो करोड़ रुपये अधिक का कारोबार

सोना बाजार भी चमका
पिथौरागढ़। स्वर्ण आभूषणों की भी खूब खरीदारी हुई। आभूषण खरीदने के लिए दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। स्वर्ण आभूषण के व्यवसायियों के चेहरे खिले रहे। व्यापारियों ने बिक्री का खुलासा तो नहीं किया लेकिन बाजार अच्छा रहा, कहकर अच्छी बिक्री का संकेत अवश्य दिया। जिले में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के स्वर्णाभूषणों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन



200 से अधिक वाहन बिके
पिथौरागढ़। धनतेरस पर जिला मुख्यालय के मारुति, टाटा के शोरूम में 15 चौपहिया वाहन बिके। 185 दोपहिया वाहन बिके हैं। इनमें अकेले 50 वाहन बजाज के बिके। लोगों ने सुजुकी, रॉयल इनफील्ड, होंडा आदि कंपनियों के दोपहिया वाहन खरीदे। लोगों का स्कूटी खरीदने पर जोर रहा। वाहन बाजार पांच करोड़ के करीब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें