पिथौरागढ़। जसपाल राणा शूटिंग रेंज देहरादून में 17 से 24 अगस्त तक हुई 17वीं उत्तराखंड शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के शूटरों ने स्वर्ण पदक जीते। बुल्स आई शूटिंग एकेडमी चंडाक के राइफल शूटर गिरीश पाटनी ने 50 मीटर स्पोर्ट्स राइफल की कैटेगरी में खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी कैटेगरी के महिला वर्ग में गंगोत्री बोरा ने रजत पदक हासिल किया। शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि टैलेंट हंट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाओं की खोज की जा रही है। पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का पिथौरागढ़ में स्वागत किया गया। डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हरिदत्त कापड़ी, एवरेस्ट विजेता लवराज धर्मशक्तू, राजेश मोहन उप्रेती, निर्मल पांडे, कैलाश जोशी आदि ने खुशी जताई है।