फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सौ टन पिरूल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चनकाना के फगौरा में आग लगने से सौ टन पिरूल खाक हो गया है। आग से अवनि संस्था को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संस्था के फायर प्लांट के आपरेटर ने राजस्व उप निरीक्षक को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाने की रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

फगौरा में अवनि संस्था का पिरूल से बिजली बनाने का गैैसीफायर प्लांट लगा है। यहां सौ टन पिरूल का स्टाक था। शनिवार को आग से पिरूल खाक हो गया। इस पिरूल को ग्रामीण महिलाएं एकत्र करती हैं। संस्था महिलाओं से दो रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदती है। आपरेटर हयात सिंह ने गड़तिर पट्टी की राजस्व उपनिरीक्षक अजंता दुग्ताल को आग लगने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें