फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी डायवर्जन का चार मीटर हिस्सा बहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। रामगंगा में चैनलाइज काम की अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई है, लेकिन तेज बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी डायवर्जन का चार मीटर का हिस्सा बह गया है। इससे नदी एक बार फिर भैंसखाल गांव की ओर बहने लगी है।
विज्ञापन

नदी का रुख भैंसखाल गांव की ओर होने से प्रशासन ने रामगंगा में डायवर्जन का काम कराया। इसके लिए 240 मीटर लंबा चैनल बनाकर नदी को डायवर्ट किया गया था, जहां पर नदी को डायवर्ट किया गया था, वहां पर चार मीटर हिस्सा बह गया। नदी का रुख एक बार फिर गांव की ओर हो गया है। चैनलाइज का काम नदी के बढ़े जलस्तर की भेंट चढ़ गया। एसडीएम केएन गोस्वामी बुधवार, बृहस्पति और शुक्रवार को स्वयं मौके पर रहे। उन्होंने चैनलाइजेशन का काम अपने सामने कराया। प्रशासन ने शुक्रवार की शाम को नदी तट को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। अब नदी तल से रेता का उठान नहीं होगा। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें