पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में प्रवेश के लिए हुई जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। चयन प्रक्रिया में 88 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रविवार को सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में शारीरिक परीक्षा और खेल परीक्षा हुई।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी और स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने एथलेटिक्स, वॉलीबाल, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो, टेबिल टेनिस के लिए 88 ने ट्रायल दिया। इन प्रतिभागियों का अंतिम चयन मई में देहरादून में होगा। इस मौके पर तरुण नेगी, सुरेश बौढियाल, पवन पाल, प्रदीप कुमार कौशल, ललित मोहन कुंवर, अरुण बंग्याल ने ट्रायल लिया।