फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने झूलापुल पार करते ही प्रेमी जोडे़े को पकड़ लिया। दोनों भारत के रास्ते किसी अन्य देश जाने की फिराक में थे। थाना पुलिस जूलाघाट से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के बजांग जिला कैदासो गांव पालिका 6 के अमर धामी (27) की इलाम जिले के सूर्यदय नगरपालिका वार्ड संख्या 14 की बुद्विमाया राई से काठमांडू में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत बढ़ने पर प्यार हो गया। बाद में दोनों ने घर छोड़कर विदेश जाने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को दोनों जूलाघाट पुल के रास्ते भारत जाने लगे। सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो सारी बातें सामने आई। प्रेमी, प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा हैं। प्रेमी के तीन लड़के और प्रेमिका की दो लड़कियां हैं। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रेमी जोड़े को पूछताछ के लिए बैतड़ी पुलिस मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें