फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की उपज को नहीं मिल पा रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। किसानों की उपज को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत बड़ालू में बने सरस बाजार की दुकानें पांच साल बाद भी समूहों को आवंटित नहीं हुई हैं। इस कारण किसानों की उपज को बाजार नहीं मिल पा रहा है। बड़ालू क्षेत्र के पैरा लीगल वालंटियर ने यह मामला डीएम सी रविशंकर के सामने उठाया है।
विज्ञापन


पैरा लीगल वालंटियर महेश जोशी ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि विकासखंड कार्यालय मूनाकोट द्वारा ग्राम पंचायत बड़ालू में सरस बाजार का निर्माण कराया गया था। नवंबर 2012 में भवन बनकर तैयार हो गया था। 26 अगस्त 2013 को भवन ब्लॉक फेडरेशन को हस्तांतरित कर दिया गया था। भवन में स्वयं सहायता समूहों को दुकानें आवंटित होनी थी, लेकिन करीब पांच साल बाद भी भवन समूहों को आवंटित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि भवन आवंटित न होने से स्वयं सहायता समूह के जरिए किसानों, फल-सब्जी उत्पादकों के उत्पाद बाजार में नहीं आ पा रहे हैं। देखरेख के अभाव में भवन को भी नुकसान हो रहा है। भवन की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। भवन में लगी सोलर लाइट खराब हो गई है। पूरे परिसर में गंदगी फैली है। जोशी ने डीएम से भवन स्वयं सहायता समूहों को आवंटित कराने की कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें