पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ की पानी की कमी दूर करने के लिए शीघ्र दो हैंडपंप लगवाने की बात कही है। उन्होंने अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
डीएम की अध्यक्षता में हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने पेयजल की कमी के साथ ही खेल मैदान का निर्माण कराने, नवनिर्मित छात्रावास में सोलर गीजर लगाने का मामला उठाया। डीएम ने कहा कि पानी की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही विद्यालय परिसर में दो हैंडपंप लगवाए जाएंगे। पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
डीएम ने खेल मैदान समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। प्रधानाचार्य सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों और क्रियाकलापों का ब्योरा प्रस्तुत किया। विद्यालय की समस्याओं को डीएम के सामने उठाया। बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्य प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. अशोक पंत, मनीष पंवार, डॉ. मुकेश कुटियाल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी मौजूद थे।