फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य को साहित्य सृजन श्री सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वामी कच्चाहारी जीवजंतु रक्षा समिति ने कवि, व्यंगकार ललित शौर्य को साहित्य सृजन श्री सम्मान से नवाजा है। ललित का नाम यूनियन पीडिया (विश्व शब्दकोष) में आने पर संस्था ने यह सम्मान दिया। यूनियन पीडिया ने बीते दिनों ललित को युवा व्यंगकार के रूप में परिभाषित किया था।
विज्ञापन


सम्मान समारोह में डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी ने कहा कि ललित ने सीमांत का गौरव बढ़ाया है। विश्व शब्दकोष में शामिल होना ललित की विशेष योग्यता का दर्शाता है। डॉ. परमानंद चौबे ने कहा कि ललित शौर्य श्रेष्ठ साहित्य की रचना कर रहे हैं। शौर्य लोकजीवन के साहित्यकार हैं। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि शौर्य लंबे समय से साहित्य सेवा से जुड़े हैं। वेब दुनिया में उनकी रचनाओं की धूम है। उसी का प्रतिफल है कि विश्व शब्दकोष ने ललित को परिभाषित किया है। कार्यक्रम में कवयित्री लक्ष्मी आर्या, सोनम पांडेय, हरीश चंद्र, संदीप सिंह मेहर, सावित्री देवी, मनोज सिरोला, प्रह्लाद कन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें