फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में ज्येष्ठता सूची बनाने, सहायक विकास अधिकारी पंचायत के रिक्त पदों पर नियुक्ति समेत कई मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त डोबरियाल, प्रांतीय संरक्षक प्रमोद कुमार शर्मा, यशवीर सिंह सैनी, विनीता सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी पद पर नियुक्ति करने के साथ ही वर्ष 2013 में नियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों स्थायीकरण पर चर्चा हुई। विभागीय ढांचा, वेतन विसंगति के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

प्रांतीय नेतृत्व ने समस्याओं को सरकार के सामने सशक्त तरीके से उठाने की बात कही। संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी की अध्यक्षता और दीपक कुमार के संचालन में हुई बैठक में फकीर कुमार, योगेश पांडेय, खगेंद्र बिष्ट, ललित मोहन पाठक, तारा सिंह मेहता, शेर सिंह ऐरी, मनोज कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें