पिथौरागढ़। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की वार्षिक आम बैठक में फार्मेसिस्टों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नव नियुक्त फार्मेसिस्टों को संगठन में शामिल कर शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. जीसीएस जंगपांगी ने आम बैठक का शुभारंभ कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी को फार्मेसिस्टों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनका समाधान करने की मांग की।
डॉ. जंगपांगी ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कोटियाल की अध्यक्षता और जिला मंत्री भरत सिंह कोहली के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश ग्वाल, कोषाध्यक्ष शीशपाल सिंह, संरक्षक राम सिंह ऐरी, हरीश खाती आदि मौजूद थे।