पिथौरागढ़/नाचनी/अस्कोट। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी में वन्य जीव और मानव विषय पर निबंध, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के साथ बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया।
बताया कि निबंध प्रतियोगिता में शिवानी, आरती थापा और नेहा महर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में कोमल के स्लोगन स्वस्थ खाद्य श्रृंखला, स्वस्थ खाद्य, जल, जीव जंतुओं को रखें खुशहाल स्लोगन को पहला, अमन के स्लोगन को दूसरा, अंकित भंडारी के स्लोगन को तीसरे स्थान मिला। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह डसीला, चंद्रकुमार सिंह थापा, गोदावरी कार्की, पंकज सिंह महर, राजकुमार सिंह मौरा, राजेंद्र सिंह धामी आदि ने बच्चों को वन्य जीवों और उन्हें बचाने की जानकारी दी।
वहीं, नाचनी के मजियाबीट के वनबीट अधिकारी रमेश लोधियाल ने लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में बताया। नाचनी के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह चौहान, कुंदन राम, ललित मोहन, चंपा जोशी आदि शामिल थे। अस्कोट में वन्यजीव संरक्षण और ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़े के तहत जाराजिबली, कनार, बरम, देकोट, बलुवाकोट, सल्याड़ी, पैय्या, हिनकोट, देवल में जागरूकता अभियान चलाया गया।
केवीएस पाल मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। साथ ही स्कूल में गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य कैलाश पंत ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण करने से जंगलों में जैव विविधता बनी रहती है। इस दौरान रेंजर केआर टम्टा, वन दरोगा नंदा बल्लभ गौला, प्रेम बहादुर पाल, जंगबहादुर पाल, महेंद्र चम्याल मौजूद थे। उधर, खोलियागांव और भागीचौरा में पशुपालन विभाग ने ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत टीकाकरण, दवा वितरित करने के साथ ही पशुधन बीमा की जानकारी दी। इस दौरान डा. लक्ष्मी उपाध्याय, फार्मेसिस्ट डीएन पांडे, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।