फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकरण के विरोध में पंचायत अधिकारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को मिलाकर एक करने के प्रयास के विरोध में सोमवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। कहा गया कि सरकार के इस प्रयास का विरोध होगा।
विज्ञापन

उन्होंने दो विभागों के एकीकरण के बजाए 2002 से लंबित पंचायती राज विभाग के ढांचे को स्वीकृति प्रदान की मांग उठाई। उनका कहना है कि सरकार तथा अधिकारी उनके विरोध पर गौर नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा सरकार को भोगना पड़ेगा। साथ ही तय किया गया कि 11 सितंबर से पंचायत विकास अधिकारी बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी, संरक्षक डा. विनीता सिंह, महामंत्री दीपक भट्ट ने कहा कि एकीकरण का प्रस्ताव कतई स्वीकार नहीं है। सरकार को यह विचार वापस लेना पड़ेगा।
उधर, मुनस्यारी में भी इसी मुद्दे पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से लोगों को परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु पंजीकरण कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। धरना स्थल पर नारेबाजी की गई और सरकार से मांग की गई कि एकीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें