स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में ताइक्वांडो में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभाग
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले भर के 407 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि पहले दिन हुई ताइक्वांडो की सब जूनियर अंडर-18 बालिका वर्ग में हर्षिता उप्रेती, अंडर-22 वर्ग में गीतिका, अंडर-24 वर्ग में श्रेया वर्मा, अंडर-26 वर्ग में काव्या पंत, अंडर-29 वर्ग में भूमिका ऐर, अंडर-32 वर्ग में सौम्या सेठी, अंडर-35 वर्ग में भूमिका महरा, अंडर-38 वर्ग में आराध्या विश्वकर्मा, अंडर-41 वर्ग में प्रियंका सामंत विजेता रहीं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, क्लबों और प्रशिक्षण केंद्रों के 407 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज देवी चंद, जनार्दन वल्दिया, ललित मोहन जोशी, निखिल महर, नीरज सिंह सौन, प्रकाश जंग थापा सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे। संवाद