फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम और शांति का संदेश देता है गुड फ्राइडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/टनकपुर। गुड फ्राइडे के अवसर पर स्थानीय मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान क्रास के सात वचनों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


चर्च में दोपहर को पास्टर रेव अजय कुमार चरन ने बाइबिल का पाठ किया। कहा कि गुड फ्राइडे यीशु की स्मृति में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे का मतलब उपवास, आत्म समर्पण और संयमित जीवन बिताकर प्रभु का स्मरण करना है। यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, बलिदान, मेल-मिलाप और शांति का संदेश देता है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जब ईसा मसीह ने मानव मात्र के लिए बलिदान देकर निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। यीशु मसीह ने विरोध और यातनाएं सहते हुए अपने प्राण त्याग दिए।

उन्हीं की आराधना और वचनों के माध्यम से इंसानियत की राह पर चलने का ज्ञान देने वाला दिन गुड फ्राइडे है। यीशु मसीह की शिक्षाओं का प्रभाव मानवजाति पर इतना अधिक पड़ा कि आज प्रभु यीशु के भक्त हर जगह दिखाई देते हैं। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रभु यीशु मसीह द्वारा सलीब पर बोले गए सात अमर वचनों को पादरी एके चरन, सुभाष चंद्र सिंह, मालिनी फिलिप, शैलेंद्र हीबर, तृप्ता सिंह, करुणा, विमल दीप फिलिप और मनीष सिंह ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें