फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटर के दरवाजे तोड़ सामान और पुराने दस्तावेज चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए खोले गए एएनएम सेंटर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शनिवार को चोरों ने कंडाराछीना के एएनएम सेंटर के दरवाजे तोड़कर बीपी नापने वाली मशीन, वॉटर फिल्टर के साथ ही पुराने दस्तावेज चुरा लिए हैं। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


कंडाराछीना एएनएम सेंटर की एएनएम गीता बोहरा ने रविवार को गंगोलीहाट थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह सुबह 10 बजे एएनएम सेंटर में गईं तो दोनों कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे, खिड़किया खुली पड़ी थी। सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो बीपी नापने वाली मशीन, वजन मापने वाली मशीन, वॉटर फिल्टर और तमाम पुराने दस्तावेज गायब थे। उन्होंने चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है। मेडिकल सामग्री और पुराने दस्तावेज चोरी होने से शक की सुई कई ओर घूम रही है।

एएनएम सेंटर में चोरी की बारदात को लेकर लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द घटना का पता लगाया जाना चाहिए और घटना के लिए जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे से ऐसी हरकत करने की हिम्मत कोई न जुटा सके। उपकरण चोरी होने से एएनएम सेंटर का कार्य प्रभावित हो गया है। थाना प्रभारी सुनील बिष्ट का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई। है। तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें