फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की डबल नेहा का कमाल,

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुणे (महाराष्ट्र) में 9 से 20 जनवरी तक हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ के दो बॉक्सरों नेहा कसन्याल और नेहा मेहता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बताया है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बालिका मुक्केबाज नेहा कसन्याल और नेहा मेहता ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि नेहा कसन्याल ने 4 जनवरी से 9 जनवरी तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 64वें स्कूली नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। नेहा मेहता ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवंबर 2018 में गुवाहाटी (असम) में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

नेहा कसन्याल साई ट्रेनिंग सेंटर देवसिंह मैदान में भाष्कर चंद्र भट्ट से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। नेहा मेहता जिला खेल कार्यालय के अधीन स्पोर्ट्स हॉस्टल में कृष्ण सिंह महर और सुनीता मेहता रावत से प्रशिक्षण प्राप्त करतीं हैं।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्री महेंद्र सिंह लुंठी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कैप्टन धरम चंद, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर महर, सचिव श्री अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, उप क्रीड़ाधिकारी कृष्ण सिंह महर, बॉक्सिंग कोच प्रकाश जंग थापा, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, कैप्टन देवी चंद, जनार्दन सिंह वल्दिया आदि ने शुभकामना दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें