फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वड्डा-खतेड़ा सड़क पर भूमि का भुगतान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज ग्रामीणों को मुआवजे का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन


रियांसी गांव के रणजीत सिंह ने कहा है कि वड्डा-खतेड़ा मार्ग का कार्य वर्ष 2008-09 में शुरू हो गया था। कहा है कि 10 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को भूमि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें