पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने मासिक सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करने और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। साथ ही थानों में लंबित गुमशुदगी के प्रकरणों में संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारी को शीघ्र समीक्षा करने और गुमशुदा की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर संभावित स्थानों को रवाना कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के निर्देश दिए।
अभियोजन अधिकारी सुनीता जोशी ने न्यायालयी प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में आवश्यक तकनीकी की जानकारी दी गई। एससी/एसटी एक्ट पर वर्तमान स्थिति और उपलब्ध प्रावधानों के अनुसार की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी विवेचना अधिकारी स्तर के अधिकारियों को दी गई। एसपी ने निकाय चुनाव को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की सराहना की।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक (पुलिस संचार) बीबी तिवारी, क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल, डीजीसी (क्राइम) प्रमोद पंत, प्रतिसार निरीक्षक महेश कांडपाल, निरीक्षक संचार प्रदीप कुमार, निरीक्षक कोतवाली ध्यान सिंह, निरीक्षक एलआईयू केके पाठक, निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी भीम भाष्कर, आशुलिपिक केएन चौसाली, श्वेता दिगारी प्रभारी महिला सैल, टीएसआई दरबान सिंह, आंकिक बीपी उप्रेती, हेड कांस्टेबल मोहन बरदोला आदि थे।