फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी ने चलाई निशुल्क कॅरियर काउंसलिंग क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कॅरियर काउंसलिंग क्लासेज चलाई जा रही हैं। इसके तहत बियरशिवा स्कूल, सोरवैली स्कूल, डानबास्को, दयासागर, देवलथल, आठगांवशिलिंग, थरकोट, एंचोली और कुम्डार में कॅरियर काउंसलिंग क्लासेज चलाई गई।
विज्ञापन


बच्चों को संस्था के अध्यक्ष एवं काउंसलर अजय ओली द्वारा निशुल्क सलाह दी जा रही है। अजय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में छुपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें नशा सहित अन्य बुराइयों का शिकार होने से बचाना है। इस दौरान उन्होंने एग्रीकल्चर, सोशल वेलफेयर, बीएससी नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट, मनोविज्ञान आदि में कॅरियर बनाने के टिप्स दिए।

इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बच्चों को बालश्रम से बचाने आदि की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि 40 शिक्षण संस्थाओं में निशुल्क कॅरियर काउंसलिंग क्लासेज लगाई जाएगी। उनके इस अभियान की सीईओ बीपी सिमल्टी ने भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें