मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कुमाऊं कमिश्नर के दौरे के बाद यूपी निर्माण निगम हरकत में आ गया है। निगम ने महाविद्यालय के भवन निर्माण में तेजी लानी शुरू कर दी है।
15 नवंबर को मुनस्यारी पहुंचे कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने यूपी निर्माण निगम और एनपीसीसी कंपनी को हर हाल में 31 दिसंबर तक दो फ्लोर तैयार करके महाविद्यालय को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद निर्माण निगम एवं एनपीसीसी कंपनी ने मजदूर और जेसीबी बढ़ाकर कार्य तेजी से करना शुरू कर दिया है।
कार्य की प्रगति देखने के लिए एसडीएम केएन गोस्वामी महाविद्यालय के डॉ. रवि जोशी और डॉ. अमित जोशी के साथ पहुंचे। उन्होंने डॉ. रवि जोशी को निर्माणाधीन भवन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपते हुए समय-समय पर उसकी प्रगति के बारे में बताने के निर्देश दिए।