पिथौरागढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन साईं एक्सटेंशन सेंटर में कार्यरत भाष्कर चंद्र भट्ट 20 से 31 अगस्त तक हंगरी में होने वाली एआईबीए यूथ वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग करेंगे। वह भारतीय टीम के साथ रवाना हो गए हैं। भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में 10 खिलाड़ी और छह कोच नियुक्त किए गए हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि भट्ट इससे पहले जुलाई में हुई 35वीं गोल्डन ग्लब्ज अंतरराष्ट्रीय यूथ बालिकाओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर जन प्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।