फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएफआई के ऑब्जर्वर बने डॉ. भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. धर्मेंद्र भट्ट जकार्ता (इंडोनेशिया) में होने वाले एशियन बॉक्सिंग गेम में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के ऑब्जर्वर के रूप में प्रतिभाग करेंगे। जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक एशियन गेम्स होने हैं।
विज्ञापन


डॉ. भट्ट मूल रूप से पिथौरागढ़ के सिनेमा लाइन निवासी हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि डॉ. भट्ट ने बॉक्सिंग में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच होने के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय रेफरी और जज के रूप में कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।

वह पूर्व में पिथौरागढ़ में जिला क्रीड़ाधिकारी के पद पर भी तैनात थे। उनकी इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र सिंह रावत आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें