फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला को असाधारण महिला का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वड्डा निवासी उर्मिला खर्कवाल को वुमन इकोनोमिक फोरम नई दिल्ली ने उत्कृष्टता में असाधारण महिला का पुरस्कार दिया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर उर्मिला ने जिले के साथ ही राज्य का नाम रोशन किया है। हाल ही में रायबरेली में हुए फोरम के कार्यक्रम में उर्मिला खर्कवाल ने बेक टू नेचर पर दिए अपने भाषण से आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सौ देशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने महिला सशक्तीकरण की मुहिम को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की मंशा जताई है। उर्मिला को सम्मान पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवींद्र बिष्ट, पूर्णानंद खर्कवाल, ललित बिष्ट, उमेश खर्कवाल, सुनील बिष्ट, मनोहर मतवाल, विपिन पांडे, आशा सौन आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें