गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। विधायक मीना गंगोला ने राजकीय महाविद्यालय में फर्नीचर के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही विधायक ने महाविद्यालय में भवन निर्माण को वित्तीय स्वीकृति और शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने का भरोसा दिलाया है।
बुधवार को विधायक ने राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर उनकी सरकार से वार्ता हुई है। सरकार ने भवन निर्माण को वित्तीय स्वीकृति के साथ ही शिक्षकों के पद जल्द भरने का भरोसा दिलाया है। विधायक ने महाविद्यालय में और विषय खोलने की भी वकालत की। छात्रा दीपा कार्की, शालिनी बोरा, कल्पना बोरा, कल्पना उपाध्याय, विनीता बोरा, नेहा चन्याल, भावना, प्रीति, आरती अक्षय बोरा, पूनम डोबाल, दिव्यांशु जोशी को शैक्षणिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में मनीषा, पारस डसीला, कमल किशोर, भरत बोरा, पूनम कोठारी, रुचि बोरा को पुरस्कृत किया गया।
खेल प्रतियोगिता में सोनू सिंह बोरा, दीपिका कोठारी, भजन बोरा, अक्षय बोरा, सौरभ, महेश जोशी, नीलम कुमार, महिमा डोबाल, कविता, सुनैना गंगोला, अंकिता बोरा, शीला बोरा, आरती को सम्मानित किया गया। परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सपना हंसराज, मीनाक्षी, दीपा उपाध्याय को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना में मनीषा वाणी, रमेश सूठा, भरम सिंह, रुचि को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य बलवंत रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष महिमा डोबाल, डॉ. आशीष अंशु, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. एमके पाठक, डॉ. सरिता खाती आदि थे।