फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन प्रांतीय खंड लोनिवि डीडीहाट के कर्मचारियों ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने पदोन्नति सूची निर्गत करने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के शाखाध्यक्ष नवीन जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रांतीय खंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से पदोन्नति सूची निर्गत करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि पदोन्नत न होने से मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है, मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन में दीप चंद्र पाटनी, विक्की दिगारी, देवेंद्र कन्याल, देवेंद्र पंचपाल आदि शामिल थे। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल के कारण लोनिवि खंड में कामकाज प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें