फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला मंच के जरिए अधिनियम, कानून की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अर्पण चाइल्ड हेल्पलाइन ने मर्सोली गांव में खुला मंच का आयोजन कर बाल विवाह, घरेलू हिंसा, अवैध शराब, कन्या भ्रूण हत्या आदि मुद्दों पर चर्चा की। महिला हेल्पलाइन की उप निरीक्षक विजया, कोतवाली के उप निरीक्षक के पांडालिया, बाल कल्याण समिति की रितु भट्ट, बाल विकास अधिकारी इंदु चंद, एडवोकेट प्रदीप पाठक ने विभिन्न अधिनियमों, कानूनों, योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आने की अपील की। गांव के लोगों ने अवैध शराब और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए गांव में अभियान चलाने की बात कही। आयोजन के दौरान लोगों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 की जानकारी दी गई। लक्ष्मण धामी, आशा पाल, चंपा त्रिपाठी, बीना सौन, नेहा बोहरा ने आयोजन के संचालन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें