फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में पत्थरों की खुदाई करते समय पूरी चट्टान दरक गई। इस घटना में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। महिला के शव को बड़ी मुश्किल से मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय बैतड़ी से लगे सुनर्या गांव वार्ड संख्या 4 के राम सिंह मेहरा और उनकी पत्नी राजी मेहरा (33) घर के नजदीक पत्थर की खान में खुदाई का काम कर रहे थे। अचानक पहाड़ी गिरने से पति-पत्नी दोनों ही पत्थर के नीचे दब गए। जिसमें राजी मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई और राम सिंह मेहरा की हालत गंभीर बनी है।

दोनों को ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे बाद निकाला जा सका। राम सिंह के भाई हर सिंह मेहरा ने बताया कि उनका भाई और भाभी मकान निर्माण के लिए पत्थर निकालने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें