फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को धमका रही प्रदेश सरकार : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। बिजली कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने, बीएसएनएल कर्मचारियों की तीन सूत्री मांगों को समर्थन देते हुए कांग्रेस ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र कर्मचारियों की मांग को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारी कई दिनों से वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उनको धमका रही है। कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से बिजली व्यवस्था का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। ठंड के मौसम में बिजली न होने से जनता को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, संचार सेवा भी गड़बड़ा रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, जिला प्रवक्ता ललित पाल, कमल सूठा, गजेंद्र वल्दिया, कुंडल, सावन वल्दिया, मोहम्मद आसिफ, रहीम कुरैशी, राजेश शर्मा, नितेश कुमार, पवन महर, महेश कुमार, हीरा सिंह बिष्ट, मुस्तकीन कुरैशी, हरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें